एशियन वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप, थाईलैंड
एशिया लीजेंड कौंसिल के चेयरमैन प्रवीण त्यागी एवं सचिव रविंद्र त्यागी ने दी भारत की टीम को बधाई
अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली। थाईलैंड में चल रही एशियन वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप में लगातार चार मैच जीतकर भारत की वेटरन टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। जबकि रविवार को एशियन वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप में भारत का मुकाबला हॉगकॉग टीम से हुआ। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
एशियन लीजेंड कौंसिल के सचिव एवं बीवीसीआई के उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कि भारत ने अब तक के सभी चार मैच जीत लिये हैं और टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। इस दौरान भारत ने श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों को हराया। इसके साथ ही भारत ने चौथे मैच में हॉगकांग को भी हरा दिया। हॉंगकांग को 104 रन के अंतर से हराया।
रविवार के मैच में भानु सेठ ने मात्र 27 गेंदों में शानदार 88 रन बनाए, पैरी (परविंदर) ने 52 रन, आमिर खान ने 45 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इस प्रकार भारत ने 241 रन बनाये। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉन्गकॉन्ग की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 136 रन ही बना सकी। भारत की गेंदबाजी में मदर बसप्पा ने 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट झटके। मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार भारत के बल्लेबाज भानु सेठ को दिया गया।
भारत की लगातार 4 जीत के साथ भारतीय टीम इस एशिया वेटरन क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी है तथा 4 फरवरी को ग्रुप की दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी ।
भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, क्षेत्रराक्षण और बोलिंग समेत हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। इसके लिए पूरी टीम और टीम प्रबंधन बधाई के पात्र है। उम्मीद है कि भारत की टीम चैंपियनशिप में जीत हासिल कर एशिया चैंपियन बनेगी।
प्रवीण त्यागी, अध्यक्ष बीवीसीआई एवं अध्यक्ष एशियन लीजेंड कौंसिल
भारतीय टीम को हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई। भारत की वेटरन टीम थाईलैंड में इतिहास रचने जा रही है। जय हो टीम इंडिया।



