Dainik Athah

सच्चा न्याय किसी के साथ अन्याय नहीं होता है: अखिलेश यादव



  • अथाह ब्यूरो
    लखनऊ।
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सच्चा न्याय किसी के साथ अन्याय नहीं होता है, माननीय न्यायालय यही सुनिश्चित करता है। कानून की भाषा भी साफ होनी चाहिए और भाव भी। बात सिर्फ़ नियम नहीं, नीयत की भी होती है। न किसी का उत्पीड़न हो, न किसी के साथ अन्याय न किसी पर जुल्म-ज्यादती हो, न किसी के साथ नाइंसाफी।
    यादव ने कहा कि देश में संविधान है, तमाम कानून है, इसके बाद भी समय-समय पर भेदभाव और अन्याय होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में दोशी नहीं बचे और निर्दोश के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि 2012 में भी यूजीसी के रेगुलेशन आये थे। उसमें क्या कमी रही? विश्वविद्यालयों में क्या-क्या व्यवहार हुए थे। 2012 के रेगुलेशन से क्या सीखा। संविधान कहता है कि कहीं भेदभाव न हो।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं दे रही है। मंहगाई बढ़ा रही है। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। मंहगाई से किसान, मजदूर सभी वर्ग परेशान है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई। किसानों का फसलों का सही दाम नहीं मूल्य मिल रहा है। बिचौलिए हावी है। भाजपा सरकार जनता से किया गया कोई वादा पूरा नहीं कर पायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *