Dainik Athah

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही भाजपा का मुकाबला कर रही है: अखिलेश यादव

कोलमाता पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा

हमें खुशी है दीदी ने ईडी को हरा दिया: सपा प्रमुख



अथाह ब्यूरो
कोलकाता/ लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स भाजपा के संगठन है। ये एजेंसिया बीजेपी संगठन के साथ चलती है। भाजपा को लगता है कि वह जिस राज्य में नहीं लड़ पायेगी वहां इन एजेंसियों को आगे कर देती है।
यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि मैं दीदी की हिम्मत, तृणमूल कांग्रेस और इनके कार्यकतार्ओं को बधाई देता हॅू कि ये सब जिम्मेदारी से जनता के लिए लड़ रहे हैं।
मंगलवार को कोलकता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के साथ मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पूरा महाराष्ट्र का चुनाव ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के साथ लड़ा और उन्हीं के बल पर जीता। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि एसआईआर ही एनआरसी है। देश में कई लोगों को नागरिकता साबित करनी पड़ रही है। अभी तक वोट चोरी की ही बात हो रही थी। ममता दीदी ने तो पश्चिम बंगाल में भाजपा के डिजीटल डकैती को रोका है। भाजपा डेटा की डकैती करना चाहती थी। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संविधान और कानून नहीं मान रही है। तानाशाही पर उतारू है।
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही भाजपा का मुकाबला कर रही है। इसी तरह से मुकाबला करने से ही भाजपा को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के लोगों को जितना तकलीफ और परेशानी दे सकती थी उतना दे रही है। भाजपा का रवैया अलोकतांत्रिक है। हमें खुशी है दीदी ने ईडी को हरा दिया। भाजपा पेन ड्राइव का पेन (दर्द) नहीं सहन कर पा रही है। एसआईआर में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी वोट बढ़ाने की थी लेकिन पहली बार देखा जा रहा है कि चुनाव आयोग और भाजपा एसआईआर के बहाने एनआरसी करके आम जनता को परेशान कर रही है। उनका लक्ष्य पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा वोट काटने का है।
यादव ने कहा कि पहले जब चुनाव आता था तो चुनाव आयोग वोटरों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करता था। अभियान चलाता था कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालने के लिए निकले और मतदान करें। नई उम्र के लोग वोट बनवाएं लेकिन इस बार देख रहे है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को परेशान किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें बंगाल की जनता पर भरोसा है। जनता में ममता दीदी के प्रति प्यार और लगाव है। जनता फिर ममता दीदी की सरकार बनाएंगी। भाजपा की लड़ाई तो हारने की लड़ाई है। बंगाल की जनता भाजपा को हरायेगी। भाजपा देश के सेकुलरिज्म से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग से मिलकर वोट काटने में लगी है। बंगाल की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी वोट काटे गए हैं। लेकिन दरारवादी भाजपा कभी कामयाब नहीं होगी। पश्चिम बंगाल पूरी तरह ममता दीदी के साथ है। दीदी फिर जीतेंगी। समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन ममता दीदी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *