Dainik Athah

भाजपा अपनी फितरत से बाज नहीं आ रही है: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकतार्ओं से मुलाकात की।
इस अवसर पर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता बूथों पर मतबूती से काम करें। एसआईआर का दूसरा चरण चल रहा हैं। नए वोट बनाए जा रहे है। सभी लोग मिलकर छूटे मतदाताओं का वोट बनवाएं और मतदाता सूची में शामिल करायें।


अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के लोग मतदाता सूची पर पूरी नजर रखे, कोई चूक नहीं होनी चाहिए। हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है। पार्टी के नेता-कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर नए मतदाताओं के लिए फार्म- 6 भरवा कर उनका नाम जुड़वाए। उन्होंने कहा कि बेईमानी और लूट भाजपा की फितरत है। भाजपा अपनी फितरत से बाज नहीं आ रही है। जनता को गुमराह करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।


यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्थाएं बर्बाद हैं। महिला अपराध और साइबर क्राइम में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। किसान, नौजवान परेशान है। किसानों का खाद बीज नहीं मिल रहा है। नौजवानों के लिए नौकरी-रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। प्रदेश की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। 2027 में जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकतार्ओं ने एकजुट होकर 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *