Dainik Athah

भाजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है, मैं स्वयं भी एक साधारण कार्यकर्ता रहा हूँ: पंकज चौधरी

लखनऊ- बाराबंकी समेत अनेक स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सोमवार को लखनऊ तथा बाराबंकी जिले में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में कार्यकतार्ओं ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वागत व अभिनंदन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में नागरिक भी सम्मिलित हुए। भारत माता की जय, वंदेमातरम, भाजपा जिन्दाबाद, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के गगनभेदी नारो से वातावरण गूंज उठा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण को समर्पित कार्यकतार्ओं का विशाल परिवार है। संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। मैं स्वयं भी एक साधारण कार्यकर्ता रहा हूँ और आज जो जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सौंपी है, उस दायित्व को मै कार्यकतार्ओं के सहयोग से पूरा करने का काम करूंगा
चौधरी ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी राजनीति की निरंतरता का संकल्प है। अब हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनसंपर्क और जनविश्वास की इस लड़ाई में पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और युवा सरकारी योजनाओं के केंद्र में आए हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ मोदी सरकार बिना भेदभाव के समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचा रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिससे प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों को न तो देश का विकास रास आता है और न ही गरीब कल्याण की योजनाएं। विपक्षी दल सिर्फ भ्रम, झूठ और नकारात्मकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हर झूठ का जवाब सच्चाई, सेवा और संगठन की ताकत से देगा। पार्टी कार्यकतार्ओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और अभिनंदन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। कार्यकतार्ओं का यह स्नेह और उत्साह संगठन की असली शक्ति है और हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यकतार्ओं का प्रेम, सम्मान और उत्साह मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति उनके समर्पण के लिए नमन करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि यह ऊर्जा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
पंकज चौधरी का लखनऊ में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर नीरज सिंह के नेतृत्व में प्नैमिषारण्य गेस्ट हाउस डालीबाग में बड़ी संख्या में लखनऊ महानगर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने शंखनाद, मालाओं, पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़े के साथ से भव्य स्वागत अभिनंदन किया। शंखनाद, स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को मंगल शुभकामनाएं दी। गेस्ट हाउस पर प्रात: 8 बजे से ही हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकतार्ओं का सैलाब एकत्रित था। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकतार्ओं में जबरदस्त जोश और उत्साह नजर आया।
नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पर कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभा के कार्यकतार्ओं द्वारा स्वागत के उपरांत हजारों कार्यकतार्ओं के साथ काफिले के समता मूलक चौराहे पहुंचने पर पश्चिम विधानसभा और मध्य विधानसभा की ओर से अंजनी श्रीवास्तव और रजनीश गुप्ता ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकतार्ओं के साथ स्वागत किया।
उत्तर विधानसभा से डॉक्टर नीरज बोरा और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने वेव मॉल के सामने भव्य मंच व्यवस्था के साथ स्वागत किया। पूरे रास्ते कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी हाथों में फूल माला और फूल लिए स्वागत के लिए खड़े नजर आए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बाराबंकी जिले में अभूतपूर्व स्वागत हुआ। जिले में किसान पथ के निकट शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला भिटरिया बाई पास तक चलता रहा। दर्जनों जगहों पर भाजपा कार्यकतार्ओं एवं समर्थकों का हुजूम उमड़ा। बुलडोजर पर सवार कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पुष्प वर्षा करते रहे। इस दौरान राष्ट्रवादी जयघोष गूंजते रहे। किसान पथ से शुरू हुआ स्वागत कार्यक्रम सफेदाबाद, एसके मैरिज लॉन, लक्ष्बर बजहा, दादरा, सफदरगंज चौराहा, कोटवा सड़क, अहमदपुर टोल प्लाजा, भिटरिया बाई पास और नारायण ढाबा के पास संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, उपेंद्र सिंह रावत, लल्लू सिंह, शरद अवस्थी, संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, शशांक कुसुमेश, अरविंद मौर्य, हरगोविंद सिंह, अमरीश रावत, राम कुमारी मौर्य, प्रवासी राजकिशोर मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, जगदीश गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *