सभी लोग सतर्क और सावधान रहें, जिस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि चार करोड़ वोट कट गये हैं
अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नए वर्ष के दूसरे दिन भी उत्साह पूर्ण माहौल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेताओं ने मिलकर नववर्ष 2026 की बधाई दी। नेताओं, कार्यकतार्ओं अधिकारियों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने यादव को पुष्पगुच्छ और बुके भेंट किया।
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कार्यकतार्ओं और नेताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने में जुट जायें। मतदाता सूची को लेकर हो रहे एसआईआर पर पूरी नजर रखे। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया हो उन्हें शामिल करायें। सभी लोग सतर्क और सावधान रहें। जिस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि चार करोड़ वोट कट गये हैं, उसी समय उन्होंने अधिकारियों को बेईमानी करने का संदेश दिया था।
यादव ने कहा कि इस समय जिस तरह के डेटा और आंकड़े आये हैं, उसमें चुनाव आयोग और अधिकारियों को अपनी क्रेडिबिलटी साबित करनी है। हमें उम्मीद है चुनाव आयोग, मैपिंग एप और जो कम्पनियां चुनाव आयोग का तकनीकी रूप से मदद कर रही हैं, वह निष्पक्ष होंगी। उन्होंने कहा कि अगर मतदाताओं की संख्या के आंकड़ों में फर्क आता है राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े दूसरे हैं और केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़े दूसरे हैं तो एसआईआर का क्या मतलब रह गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि मुख्यमंत्री के इशारे के बाद बेईमानी करने की तैयारी हो रही हो।
यादव ने कहा कि भाजपा बेईमान पार्टी है। भाजपा हर स्तर पर बेईमानी और भ्रष्टाचार करती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पीडीए प्रहरी एसआईआर और मतदाता सूची पर पूरी नजर रखें। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, महिलाएं त्रस्त हैं। भाजपा सरकार ने सभी को धोखा दिया है। वह झूठे वादे करती है। भाजपा सरकार में किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिलता है। किसानों की फसलों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। लोगों को समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को सŸाा से हटाएगी और प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करेगी।
