अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में गुंडई और अराजकता चरम पर है। भाजपाई गुंडे आम जनता, पर्यटकों को प्रताड़ित और अपमानित कर रहे है। सरकार ने गुंडों, माफियाओं को खुली छूट दे रखी है। इन्हें सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। सत्ता के संरक्षण में गुंडे कानून व्यवस्था और पुलिस पर भारी पड़ रहे है। ये पूरे देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि को बर्बाद कर रहे है। गुण्डे और अराजक तत्व प्रदेश में घूम-घूम कर कहीं हथियार बांट रहे है, कहीं पर्यटकों के साथ मारपीट कर रहे है तो कहीं बहन-बेटियों को प्रताड़ित और परेशान कर रहे है।
यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है। कानून के शासन का माखौल उड़ रहा है। मुख्यमंत्री जी और सरकार अराजक तत्वों की अराजकता पर चुप्पी साधे हुए है। सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। मुख्यमंत्री जी और भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों के घरों तक हिंसक विचार से लेकर हिंसक हथियार तक पहुंचाने वाले, देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के दुश्मनों के खिलाफ क्या कोई संज्ञान लेने वाला है?
