Dainik Athah

हिंदुस्तान को महाशक्ति के रूप में देखा जा रहा है: स्वतंत्र देव सिंह

एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए छह जिलों की बैठक का आयोजित

हर मतदाता से निजी रूप से संपर्क करना है

मतदान के दिन हर वोटर से संपर्क कर वोट डलवाना है

गाजियाबाद में आयोजित हुई गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर जिलों की बैठक

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने जा रहा है। इसके साथ ही हिंदुस्तान को अब महाशक्ति के रूप में जाना जा रहा है। यह सबकुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण ही संभव हो रहा है।
स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को आरकेजीआईटी कालेज में भाजपा के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल एवं शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के चुनाव के लिए गाजियाबाद जिला व महानगर, गौतमबुद्धनगर जिला व नोएडा महानगर, बुलंदशहर एवं बागपत जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने जिला प्रभारी, जिला संयोजक, सह संयोजकों, गाजियाबाद मेयर व पार्षदों बैठक ली। बैठक में सभी से चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी को टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि हम सभी को प्रत्येक वोटरों से निजी रूप से मिल कर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा व दिनेश गोयल के पक्ष में वोट करने का आग्रह करना है। वोट वाले दिन प्रत्येक वोटर के घर जाकर या फोन पर सम्पर्क करके अधिक से अधिक मतदान कराना है।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, अनिल अग्रवाल, प्रत्याशी दिनेश गोयल, श्रीचंद शर्मा, एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर आशा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, मान सिंह गोस्वामी, केके शुक्ला, जीडीए बोर्ड सदस्य चंद्र मोहन शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल, राजेश त्यागी, अर्चना सिंह, चंपा माहौर, वीरेंद्र त्यागी, महेंद्र चौधरी, मोहन सिंह रावत, कपिल कश्यप, यशपाल पहलवान, मनोज गोयल, सुरेंद्र नागर, राजेश शर्मा, तेजपाल राणा, प्रदीप चौहान, राकेश त्यागी, कपिल त्यागी, संजीव झा, संजीव त्यागी आदि उपस्थित रहे।

नगर निगम पार्षदों व मंडल प्रभारियों की अलग अलग बैठक
स्वतंत्र देव सिंह ने गाजियाबाद नगर निगम के पार्षदों एवं मंडल प्रभारियों की अलग अलग बैठक ली। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि 20 में से 18 मंडल प्रभारी एवं 70 में से 60 पार्षद बैठकों में उपस्थित थे। अनेक लोग बीमार होने के कारण नहीं आ सके। प्रदेश अध्यक्ष ने इनसे यह भी पूछा उनके क्षेत्र में स्नातक व शिक्षक के कितने कितने मतदाता है व कितने कितने बूथ है। अब तक कितने मतदाताओं से संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *