Dainik Athah

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होना भाजपा सरकार की अर्थ व्यवस्था पर सवाल: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अब तक के इतिहास में डॉलर के मुकाबले रुपये का सबसे ज्यादा कमजोर होना ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे सारे आँकड़े और दावे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं।
यादव ने कहा कि भाजपाई इस बात को नकार भी नहीं सकते हैं कि ये बेहद कमजोर और नाकाम सरकार की वजह से हो रहा है क्योंकि रुपया गिरने और सरकार के बीच के अनूठे आर्थिक सिद्धांत का अनोखा फामूर्ला भाजपा की ही देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। रुपया डॉलर के मुकाबले लगता है गिरता जा रहा है। रुपए की गिरावट ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भाजपा के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है। भाजपा जाए, तो रुपया मजबूत हो जाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर तरह का अवैध और नकली चीजों का कारोबार हो रहा है। इस सरकार ने लोगों का जीवन संकट में डाला है। भाजपा माफियाओं के अवैध कारोबारों को संरक्षण दे रही है।
यादव ने कहा कि भाजपा और माफिया एक दूसरे के पूरक है। भाजपा ने हर जिले में माफिया पैदा किया है। भाजपा संरक्षित माफियाओं से हर वर्ग के लोग दहशत में है। इन माफियाओं से अधिकारियों और कर्मचारियों में भी भय व्याप्त है। सत्ता के संरक्षण में जगह-जगह भू-माफियाओं का आतंक है तो कफ सिरप माफिया जनता की जान के साथ खेल रहे है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *