अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे लगातार चार बार से विधायक है। उनके नाम की घोषणा भाजपा के राष्टÑीय महामंत्री अरुण सिंह ने पत्र जारी कर की।
नितिन नबीन सिन्हा राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। नितिन बांकीपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की। पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था, इसके साथ ही वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।
नितिन नबीन ने 2 मार्च 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता अब्दुल जलील मस्तान के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया और उनकी नागरिकता पर सवाल उठाया। आरोप है कि मस्तान ने एक रैली में भीड़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर जूते फेंकने को कहा था। इसके साथ ही नितिन नबीन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रभारी बनाये गये थे।
—————-
