अथाह ब्यूरो, Ayodhya । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्री राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है। जो अयोध्या जन्म और जीवन दोनों तारती है वह, कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण वर्षों तक अपमानित होती रही है।
पर अब ऐसा नहीं होगा। अयोध्या को उसका गौरव मिलेगा। हम इसे वैदिक सिटी के रूप में विश्व मानचित्र पर गौरव दिलाएंगे।

File photo 
File photo 
File photo
मुख्यमंत्री, शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित ‘दिव्य दीपोत्सव’ में श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद प्रदेश को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तीन वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से डर लगता था।
अब सब बदल गया है, लोग अयोध्या आना चाहते हैं। इस बार हमने 5.51 लाख दीप अयोध्या में जलाए हैं, अब अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी।

File photo 
File photo 
File photo 
File photo
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर पुण्य स्थली को प्रतिष्ठापित करेंगे। श्रद्धालु हो या पर्यटक सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ वर्ष पूर्व तक सरकारें पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी जैसी यात्राओं पर रोक लगाती थीं, आज यहां सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। यह हमारी अस्मिता से जुड़ा विषय है।

File photo 
File photo 
File photo 
File photo 
File photo 
File photo
पीढ़ियों की प्रतीक्षा को मोदी जी ने की किया सफल
योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के वनवास से वापस आने की यह घड़ी बड़ी पावन है। दिवाली, हर भारतवासी का त्योहार है। यह हमारे गौरव और आत्मिक शांति का प्रतीक पर्व है। जिस श्री राम जन्मभूमि मन्दिर की अभिलाषा लिए पीढ़ियों तक संघर्ष हुआ।
लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, आज पांच सदी की इस प्रतीक्षा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्णाहुति हुई है। योगी ने कहा कि हमें इस बार पर गर्व करना चाहिए कि हम ऐसे कालखंड में हैं जब श्रीराम के भव्य-दिव्य मंदिर का सपना साकार हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कोरोना काल में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर की आधारशिला रखकर राम राज्य की संकल्पना को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया है। यह संकल्प साकार होगा।

File photo 
File photo 
File photo 
File photo 
File photo
राम राज्य है हमारी नीतियों का आधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव, राम राज्य की संकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है। रामराज्य, भेदभाव रहित समरस समाज का द्योतक है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का आधार यही राम राज है।
उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण जैसे प्रयास जाति, धर्म, पंथ, मजहब से परे, समान भाव से सभी के जीवन में उजियारा भर रहे हैं। कोरोना काल में जन सेवा का कार्य और तत्परता से किया गया।

File photo 
File photo 
File photo
राम हमारी अस्मिता की पहचान
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश वासियों को दीप पर्व की बधाई देते हुए राम को भारतीय अस्मिता का प्रतीक बताया उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने स्वयं को श्रृंगवेरपुर का बताते हुए खुद को राम सेवक बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दीपोत्सव के आयोजन को जन आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब कहा।
इससे पहले, स्वागत उद्बोधन में धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने अयोध्या नगर के महात्म्य पर विचार रखते हुए योगी सरकार द्वारा दीपोत्सव की शुरुआत को अद्भुत प्रयास बताया और कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या पूरे विश्व में गौरवभूषित होगी।
Ayodhya दीपोत्सव 2020 ————— Ayodhya दीपोत्सव 2020 —————–Ayodhya दीपोत्सव 2020


