Dainik Athah

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत: भूपेंद्र सिंह चौधरी



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट विकास नीतियों एवं अंत्योदय व गरीब कल्याण योजनाओं का परिणाम बताया।


उन्होंने कहा यह जीत बिहार की देवतुल्य जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है तथा एनडीए गठबंधन की जनसेवा, गरीब कल्याण, विकसित भारत एवं जनकल्याण की प्रभावशाली नीतियों की अटूट जीत है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए बिहार के देवतुल्य जनता -जनार्दन, कर्मशील पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊजार्वान कार्यकतार्ओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *