Dainik Athah

बिहार में प्रचंड जीत पर राज्य भाजपा मुख्यालय में मनाया गया विजयोत्सव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
बिहार विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर धूमधाम से विजयोत्सव मनाया गया। पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में कार्यकतार्ओं ने भव्य विजयोत्सव आयोजित किया।


बिहार चुनाव में राजग गठबंधन की जीत के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहाँ ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया। जीत की उमंग में कार्यकतार्ओं ने आतिशबाजी की औरएक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ‘बिहार में विजय’ की शुभकामनाएँ दीं।


पार्टी मुख्यालय पर बिहार विधानसभा में हुए विजयोत्सव में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, अवनीश त्यागी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी अतुल अवस्थी व चौधरी लक्ष्मण सिंह, युवा नेता नीरज सिंह, रामचन्द्र प्रधान (सदस्य विधान परिषद), मुकेश शर्मा (सदस्य विधान परिषद), महापौर सुषमा खर्कवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *