गाजियाबाद की एकता यात्रा संगठन शक्ति और देशभक्ति का प्रतीक: सुनील शर्मा
सरदार पटेल जयंती पर गाजियाबाद में निकली भव्य एकता यात्रा
हजारों देशभक्तों की सहभागिता, देशभक्ति और एकता के रंग में रंगा शहर

अथाह संवाददाता, गाजियाबाद।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के तत्वावधान में एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में “माय भारत (My Bharat)” और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से भव्य “एकता यात्रा/यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया।

यात्रा का शुभारंभ मोहन नगर स्थित सरदार पटेल वाटिका से हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक नोएडा पंकज सिंह, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी और संजीव शर्मा ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।

भारत माता की भव्य झांकी, सरदार पटेल, भगत सिंह और महात्मा गांधी की जीवंत झांकियों, एनसीसी, एनडीआरएफ, स्काउट, सिविल डिफेंस, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और हजारों नागरिकों की उपस्थिति ने पूरे शहर को देशभक्ति और एकता के रंग में रंग दिया।
यात्रा अर्थला जीएसटी वाहन संग्रह स्थल से होते हुए दशमेश वाटिका और सिख समाज के स्वागत स्थल से आगे बढ़कर शहीद स्मारक (तोप चौक) तक पहुँची, जहां देशभक्ति की प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन हुआ।

नेताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों को किया नमन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने लौह इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में पिरोया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी भावना से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री व साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद की एकता यात्रा संगठन शक्ति और देशभक्ति का प्रतीक है।
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मनिर्भर भारत अभियान से आगे बढ़ा रही है।
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता की नींव रखी थी और आज भाजपा उनके आदर्शों को आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से आगे बढ़ा रही है।
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि देश की अखंडता के लिए हर नागरिक को सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाना चाहिए। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि यह यात्रा गाजियाबाद की संगठन शक्ति और जनता की एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण है।
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि यह यात्रा गाज़ियाबाद की संगठन शक्ति और जनता की एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण है।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने व्यक्त किया आभार
भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल के एकता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। “माय भारत” के सहयोग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।
उन्होंने कहा कि हजारों नागरिकों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि आज भी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना जीवित है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजपाल तेवतिया, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, अमर दत्त शर्मा, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, सरदार एस.पी. सिंह, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, बॉबी त्यागी, बी.एल. गौतम, प्रदीप चौधरी, सचिन डेढ़ा, नवनीत मित्तल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक सचिन डेढ़ा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी और सह संयोजक नवनीत मित्तल ने किया।
अंत में सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत की एकता, अखंडता और समरसता की रक्षा का संकल्प लिया।
भारत माता की जयघोष और झांकियों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
