शाहजहांपुर के महिला सम्मेलन में बोले भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन

अथाह संवाददाता
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में शाहजहांपुर जनपद महिला मोर्चा कार्यकतार्ओं, स्थानीय महिला उद्यमियों सहित विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य कर रही महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं में स्वावलंबन की भावना को प्रबल बनाना, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा समाज व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाना था।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र तभी सार्थक होगा, जब भारत की नारी आत्मविश्वास और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। आज देश की महिलाएँ केवल सहभागी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। उन्होंने कहा मातृ शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज शाहजहाँपुर सहित पूरे प्रदेश की महिलाएँ अपने श्रम, कौशल और आत्मविश्वास से न केवल अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि गाँव और शहरों के विकास में भी समान रूप से योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा— महिलाएँ जब आत्मनिर्भर बनती हैं, तो परिवार सशक्त होता है, समाज प्रगतिशील बनता है और राष्ट्र मजबूत होता है। मोदी-योगी सरकार ने इस परिवर्तन को जन आंदोलन का रूप दिया है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल उद्योग या व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक मानसिकता परिवर्तन का अभियान है। उन्होने कहा कि अपने घरों और समुदायों में स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ, स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, वस्त्र, खाद्य सामग्री और पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन दें। यही वोकल फॉर लोकल की सच्ची भावना है।महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र तभी सार्थक होगा, जब भारत की नारी आत्मविश्वास और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। आज देश की महिलाएँ केवल सहभागी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। उन्होंने कहा मातृ शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।
