अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक गैंग है। इसका एजेण्डा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को खत्म करना है। भाजपा सरकार में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भाजपाई सरकारी जमीनों, तालाबों पर कब्जे कर रहे है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। इस सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। सरकारी बजट की लूट चल रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आये कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत मेहनती और संघर्षशील है। पार्टी का भरोसा अपने कार्यकतार्ओं पर है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहने के दौरान अपने सभी वादे पूरे किए थे। किसानों को सुविधाएं दी थी। सिंचाई, दवाई, मुक्त की गयी थी। छात्रों को लैपटॉप दिया गया। युवाओं को नौकरी, रोजगार दिया गया।
यादव ने कहा कि कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है कि जनता की इच्छा पर खरे उतरें। जनता के बीच रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दे। कार्यकतार्ओं को भाषा, व्यवहार और परस्पर भरोसा करते हुए एकजुटता का परिचय देना है। सभी का सम्मान करें। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ अनर्गल आरोप न लगाएं। अनुशासित आचरण का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा सरकार ने 9 साल की सरकार में समाज में दूरी पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। पीडीए को प्रताड़ित किया है। सरकार पीडीए के साथ हर स्तर पर भेदभाव कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में प्रदेश में सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा।
