दिल्ली- एनसीआर के सबसे बड़े अस्पताल का उद्घाटन रविवार को
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रहेंगी उपस्थित

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। दिल्ली- एनसीआर के सबसे बड़े अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाट रविवार 26 अक्टूबर को राष्टÑपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। इसके लिये सभी तैयारियां जोरों पर है। पुलिस- प्रशासन के अधिकारी इसके लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं।
यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन एवं मुख्य प्रबंध निदेशक डा. पीएन अरोड़ा ने बताया कि इंदिरापुरम में स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल बनकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि मेडिसिटी का उद्घाटन रविवार 26 अक्टूबर को देश की महामहीम राष्टÑपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष रूप से उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे होगा।
पुलिस- प्रशासन लगातार एक सप्ताह से लगा है तैयारियों में
यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन 26 अक्टूबर को होगा, लेकिन पुलिस- प्रशासन पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटा है। पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर करीब एक सप्ताह पूर्व ही स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही मेडिसिटी प्रबंधन के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके साथ ही प्रति दिन पुलिस- प्रशासन के अधिकारी मेडिसिटी जाकर तैयारियों को परख रहे हैं।

- देश के लिए मॉडल अस्पताल होगा यशोदा मेडिसिटी: डा. पीएन अरोड़ा
यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डा. पीएन अरोड़ा ने बताया कि मेडिसिटी देश के लिए मॉडल अस्पताल होगा। 1250 बैड के मेडिसिटी अस्पताल में 252 बैड का मॉड्यूलर आईसीयू, 21 आॅपरेशन थियेटर बनाये गये हैं। हमने 26 अक्टूबर के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जो कमियां है उन्हें 26 अक्टूबर से पहले दूर कर लिया जायेगा। मेडिसिटी के उद्घाटन के बाद दिल्ली एनसीआर से मरीज यशोदा मेडिसिटी आयेंगे।
