Dainik Athah

MLC स्नातक के लिए BJP प्रत्याशी दिनेश गोयल ने किया नामांकन

नामांकन से पूर्व आरकेजीआईटी कालेज में हुआ यज्ञ एवं कार्यकर्ता बैठक का आयोजन

विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, महापौर आशा शर्मा प्रस्तावकों में शामिल

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
विधान परिषद(MLC) की स्रातक सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने मेरठ पहुंचकर नामांकन किया। उनके प्रस्तावकों में विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, महापौर आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत अन्य लोग थे।

बुधवार को सुबह भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने आरकेजीआईटी कालेज में पहले पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हवन किया। इसके बाद कालेज के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी कार्यकर्ता अन्य चुनावों में मेहनत करते हैं इस बार इससे अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

सबसे बड़ा काम मतदाता को पोलिंग बूथ तक लाकर वोट डलवाना है। इस मौके पर मुख्य रूप से राज्य मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, महापौर आशा शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, पूर्व महापौर आशु वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, सरदार सिंह भाटी, अनिल स्वामी, महानगर भाजपा कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, मानसिंह गोस्वामी, विजय मोहन, अर्चना सिंह, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, पप्पू पहलवान, मयंक गोयल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेरठ में नामांकन के प्रस्तावकों में पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, महापौर आशा शर्मा, पार्षद अनिल स्वामी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, हापुड़ जिलाध्यक्ष उमेश राणा, हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, राजेश त्यागी, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

MLC election ———-MLC Election——————MLC Election

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *