Dainik Athah

शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना ही निश्चित विजय का फामूर्ला है: धर्मपाल सिंह

हमें ऐसे युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी सौंपने का काम करना है, जो ऊजार्वान है और अनुशासित है

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना ही निश्चित विजय का फामूर्ला है। शक्ति केन्द्र ही मंडल और बूथ के बीच मजबूत सेतु है। शक्ति केन्द्र की जिम्मेदारी अनुशासित, परिश्रमी, ऊजार्वान और निष्ठावान कार्यकतार्ओं को सौंपी जाय। हर कार्यकर्ता को काम और काम की समीक्षा से जबाबदेही का कल्चर विकसित होगा। भाजपा का संगठन सबसे मजबूत और आदर्श हो उसके लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि तथ्य के साथ सत्य को लेकर हर घर तक पहुंचना है और विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम का सफाया करना है।
धर्मपाल सिंह ने प्रयागराज महानगर, गंगापार, यमुनापार में जिलो के शक्ति केन्द्र संयोजको की बैठक को सम्बोधित किया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद किया। विभिन्न अभियान तथा कार्यक्रमों के संयोजको व सहसंयोजको के साथ ही जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्षो की बैठक को भी सम्बोधित किया। उन्होंने सेवा पखवाड़े के तहत सेवा कार्यों के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर प्रभावी रूप में आयोजित करने के लिए बैठक में चर्चा की। उन्होंने बैठक से पूर्व प्रयागराज महानगर के भारद्वाज पार्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ हुए सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए तथा स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिश्रमी, अनुशासित तथा वैचारिक रूप से समृद्ध कार्यकतार्ओं का संगठन है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी सौंपने का काम करना है, जो ऊजार्वान है और अनुशासित है। संगठन में सतत नेतृत्व विकसित करने की नीति पर काम करते हुए युवाओं व महिलाओं को कार्यक्रमों व अभियानों में भागीदारी देकर उन्हें सक्रिय करना है। अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धान्त पर चल रही है। मोदी सरकार की नीति में अनुसूचित जाति वर्ग का आर्थिक व सामाजिक विकास तथा राजनैतिक भागीदारी निहित है और भाजपा सरकार की हर योजना में यह परिलक्षित भी होता है। भाजपा सरकारों के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित कार्यों को लेकर बार-बार, हर बार जनता के बीच चर्चा करने का स्वभाव विकसित करना होगा।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र तथा बूथ के बीच मजबूत तंत्र विकसित करने से पार्टी के सभी अभियान व कार्यक्रमों के साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सहजता से जो जाएगा। शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना के लिए स्वभाव से कर्मठ कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए। शक्ति केन्द्र के प्रभावी होने से बूथ प्रभावी होगा और प्रभावी बूथ से मंडल सक्रिय होगा। मजबूत बूथ, शक्ति केन्द्र तथा मंडल से संगठन मजबूत होगा और मजबूत भाजपा से संकल्प सिद्ध होंगे और संकल्प की सिद्धि से आत्मनिर्भर वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण होगा। तीनो संरचनाओं की मजबूती से पार्टी के सभी अभियान एवं कार्यक्रमों के साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं तथा पार्टी की विचारधारा प्रत्येक घर तक पहुंच सकेगी।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि नियमित बूथों पर बैठक होना चाहिए। बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों, बूथ पर रहने वाले पार्टी पदाधिकारियों, प्राथमिक सदस्य, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकतार्ओं की सभी कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चत की जाए। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकतार्ओं को पन्ना प्रमुख बनाने का काम करना है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाना तथा दिवगंत या क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र चले गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारम्भ हो चुके सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नमो मैराथन सहित सभी सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन को जोड़कर लोकमंगलकारी कार्यों में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की मजबूती तथा अनुसूचित वर्ग की उन्नति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में सदैव अनुसूचित वर्ग के संवैधानिक अधिकारो को मजबूती मिली है। मोदी जी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाकर बाबा साहेब के प्रति सच्चे अर्थाे में राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की है। अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर सपा के गुण्डों ने कब्जे किए, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर कांग्रेस व सपा की सरकारों में गुण्डों, अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों की डर से स्कूल जाना बंद हो गया था। आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के भयमुक्त वातावरण में खेत, खलिहान, दुकान, मकान तथा मां, बहन, बेटी का सम्मान सुरक्षित है। हमें तथ्य के साथ सत्य को लेकर जनता के बीच पहुंचना है और विपक्ष के झूठ और फरेब का सफाया करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *