गोरखपुर पहुंची पीडीए रथयात्रा
अथाह संवाददाता
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मख्ुयमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवर को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकही में महान क्रांतिकारी अमर शहीद बाबाू बन्धू सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
यादव ने पीडीए रथयात्रा के जरिए उमड़े जनसमुदाय का अभिवादन करते हुए चौरीचौरा के देवकही गांव पहुंचे। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सड़कों पर भारी जन समर्थन मिला। गोरखपुर और चौरी चौरा की जनता सड़कों पर उमड़ पड़ी है। यह विधानसभा चुनाव के पहले की शुरूआत है। गोरखपुर की जनता में परिवर्तन के लिए जबरदस्त उत्साह है। अगर आज वोट पड़ जाए तो काशी की तरह गोरखपुर में भाजपा डबल जीरो हो जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव केवल सीटों के जीतने का नहीं प्रदेश और जनता के भविष्य का चुनाव है। विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। वोट के अधिकार का चुनाव है। भाजपा वोटर लिस्ट में हेराफेरी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो लोग वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करते है वे एक वोटर लिस्ट ठीक से नहीं बना पा रहे हैं। आजादी की लड़ाई में चोरी चौरा का बहुत क्रांतिकारी इतिहास है। स्वतंत्रता संग्राम में बड़ी संख्या में लोग शहीद हुए चौरीचौरा की धरती पर हमें गर्व है। हम अपने उन शहीदों पर गर्व करते है जिनके कारण देश को आजादी मिली। आज भी हमें अगर बलिदानी बाबू बन्धू सिंह याद है, हम उनके साथ ही पीडीए समाज के शहीद नायकों को भी याद कर रहे हैं।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद है। गोरखपुर में भाजपा की उल्टी गिनती चल रही है। पांच बार के विधायक भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। सात बार के सांसद प्रदेश अध्यक्ष बनाए गये है। प्रदेश अध्यक्ष बेचारे को मजबूरी में पांच बार के विधायक के सामने झुकना पड़ता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में हम गन्ने की मिलें लगाएंगे। जिसमें इथेनॉल भी बनेगा और अन्य चीजें भी बनेंगी। किसानों का भविष्य ठीक करेंगे। हम पीडीए की सरकार बनाकर सामाजिक न्याय की स्थापना करेंगे। बन्धु राष्ट्र बनाएंगे। अपने अमर शहीदों और क्रांतिकारियों को सम्मान देंगे और समाज को सम्मान दिलाएंगे। कानून के राज की स्थापना करेंगे। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
