- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेशस्तरीय बैठक
- मालेगांव मामले में जैसे ही सत्य सामने आया, कांग्रेस की साजिशें बेनकाब हो गई: सीएम योगी
- आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पूरी सकारात्मकता और निष्ठा के साथ जुटें: भूपेंद्र सिंह चौधरी
- हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की जनक्रांति है: केशव प्रसाद मौर्य
- 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो: धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल झंडा फहराने का आयोजन नहीं, बल्कि जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का जनआंदोलन है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार चौथी बार शुरू हुआ है और इसने राष्ट्र चेतना को सशक्त अभिव्यक्ति दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजधानी लखनऊ में स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न हुई भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान और हर हाथ में स्वदेशी उत्पाद का मंत्र, आत्मनिर्भर भारत की भावना को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, उसके साथ सेल्फी लें, लोगों को इससे जोड़ें और ओडीओपी जैसे स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर स्थानीय शिल्प को प्रोत्साहन दें। यह भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करके ब्लैकमेल करने वालों को करारा उत्तर देने का सबसे सशक्त तरीका है।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मालेगांव मामले में जैसे ही सत्य सामने आया, कांग्रेस की साजिशें बेनकाब हो गईं। जिन्होंने भगवा को आतंक का प्रतीक बताकर देश की आस्था को कलंकित किया, उनका चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि ‘आॅपरेशन सिंदूर’ पर दुष्प्रचार कर विपक्ष देशविरोधी ताकतों की ढाल बनने का कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह कार्य केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक जिम्मेदारी भी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि उसके बूथ की मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को जोड़ना संगठनात्मक परिपक्वता का परिचायक है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राष्ट्रभक्ति की एक सशक्त जन-अभिव्यक्ति बन चुका है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, आस्था और उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करने का अभियान है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है, तब विपक्ष केवल झूठ और नकारात्मकता फैलाने में जुटा है। लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता हर बार उन्हें नकार चुकी है और आज तिरंगे के साथ खड़े होकर नए भारत और नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदार बन रही है।
चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पूरी सकारात्मकता और निष्ठा के साथ जुटें। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है और इसमें कार्यकतार्ओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति में विश्वास रखती है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हम हर वर्ग के नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की जनक्रांति है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से जन-जन को तिरंगे के प्रति श्रद्धा, निष्ठा और आत्मगौरव से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस चेतना को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाए, ताकि तिरंगा केवल घरों पर नहीं, हर मन में लहराए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल सरकार की पहल नहीं, बल्कि जनता की भावनाओं का स्वाभाविक प्रकटीकरण बन गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को लोकतंत्र की शक्ति और सामाजिक चेतना से जोड़कर एक ऐसे सशक्त भारत की नींव रखें, जो संविधान की मयार्दाओं और तिरंगे के गौरव को सर्वाेपरि मानता है। यही राष्ट्रधर्म है और यही विजय का मार्ग भी।
मौर्य ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करता, वह लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी होता है। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में एक-एक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि हर मतदाता तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को भी पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ हर मतदाता तक पहुंच, हर नाम शामिल हो, यही संकल्प और प्रतिबद्धता हमें आगामी चुनावों में विजय की ओर अग्रसर करेगी।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत करने का राष्ट्रीय पर्व है। यह केवल झंडा फहराने तक सीमित नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, एकता और स्वाभिमान को हर घर तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज भारत और उत्तर प्रदेश आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर वैश्विक पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल संगठन का प्रतिनिधि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की चेतना का संवाहक होता है। हर घर तिरंगा अभियान को हर गांव एवं शहर तक ले जाकर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि भारत की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर नागरिक के मन और घर में स्थापित हो।
पाठक ने कहा कि चुनाव का निर्णय बूथ पर होता है। इसीलिए मेरा बूथ, सबसे मजबूत केवल एक नारा नहीं बल्कि भाजपा की कार्य संस्कृति का आधार है। हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को संगठनात्मक रूप से सशक्त, जागरूक और सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस बूथ पर संगठन मजबूत होता है, वहां जन विश्वास स्वयं आकर खड़ा हो जाता है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रचेतना की दूरदर्शी पहल है, जिसे कार्यकर्ता जनांदोलन में बदल दें। उन्होंने कहा कि संगठन की रीढ़ बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख हैं, जिनके नेतृत्व में हर मतदाता तक पहुंचने और हर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाला दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की शक्तिशाली संस्था है। कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम की भावना को घर-घर पहुंचाएं और तिरंगे को केवल प्रतीक नहीं, संकल्प का स्वरूप बनाएं।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाये। इन कार्यक्रमों में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की कार्यकतार्ओं की प्रमुख भूमिका होनी चाहिए। यात्रा में आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसका योजनापूर्वक प्रयास करना चाहिए। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रा संग्राम से जुडे स्मारकों स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाए। स्वच्छता अभियान के उपरान्त सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाये। उन्होंने कहा आगामी 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सुनिश्चित किया जाए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकालकर प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि संगठन पर्व के तहत मंडल समितियों के गठन का कार्य आधिकांश जगह पूर्ण हो चुका है। फिर भी यदि कहीं गठन शेष रह गया हो तो उसे यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाय।
भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक (चुनाव संपर्क विभाग) ओम पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम है और भाजपा कार्यकतार्ओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करना सर्वाेपरि है। पन्ना प्रमुखों की सक्रियता और बूथ प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विचार व्यक्त किये। हर-घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक व पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर देशभक्ति की भावना को जागृत करें और समाज को एकता, समरसता और सशक्त भारत के संदेश से जोड़ें।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संयोजक व जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
