Dainik Athah

Arnab Goswami की गिरफ्तारी के विरोध में युवा मोर्चा ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका

अथाह संवाददाता, गाजियाबाद। महानगर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महाराष्ट्र सरकार के द्वारा महाराष्ट्र में न्यूज चैनल के प्रधान संपादक (Arnab Goswami) की गिरफ्तारी के विरोध में घंटाघर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Arnab Goswami

भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा के आह्वान पर भाजयुमो कार्यकर्त्‍ताओं ने घंटाघर पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। घंटाघर पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गौरव चोपड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

Arnab Goswami

पत्रकारों पर खुलेआम अत्याचार किए जा रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।गौरव चोपड़ा ने पत्रकार अर्णव गोस्वामी (Arnab Goswami) की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए महाराष्ट्र सरकार के निर्णय को निरंकुशता की पराकाष्ठा बताया ।

उन्होंने कहा कि उद्धव सरकार द्वेष भावना से काम करते हुए जनविरोधी निर्णय ले रही है और पत्रकार Arnab Goswami की गिरफ्तारी पत्रकारिता पर सीधा हमला है । प्रदर्शन में युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष संदीप चौधरी , मोनू त्यागी , महामंत्री राहुल गिरी , लीलू प्रधान , संदीप चौरसिया , दीपक पराशर , मोहित जयसवाल, दीपक कश्यप एवं मंडल अध्यक्ष ऋषभ तिवारी, मानिक नागर, कपिल मावी, सौरभ त्यागी, जावेद खान, मोहित चौधरी, दीपक राघव, मनोज यादव,अभिषेक त्यागी,राहुल पंडित,दिलीप श्रीवास्तव,लव त्यागी,आशीष शर्मा,गगन पंडित, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *