Dainik Athah

CM Yogi का Diwali Gift जारी, बोनस पर मुहर के बाद अब पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति का तोहफा

CM Yogi का Diwali Gift, प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

बोनस पर मुहर और मंडी शुल्क में कमी के बाद अब पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति का तोहफा

अथाह संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की ओर से दीपावली पर किसानों, व्यापारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को तोहफा देने का दौर जारी है। विभिन्न सेवाओं में लगे कर्मचारियों को 30 दिन के बोनस का उपहार देने और किसान मंडी शुल्क की दर को घटाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करने के बाद अब CM Yogi ने प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के विभिन्न ग्रेड पे में प्रोन्नत प्रदान करने करने की सहर्ष स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

CM के इस फैसले से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारी लाभान्वित होंगे। नव प्रोन्नत अधिकारियों में 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8700 में, 21 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष श्रेणी-एक, ग्रेड पे-8900 में तथा 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक, उच्चतर श्रेणी ग्रेड पे-10000 में प्रोन्नति दी गई है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की दिवाली की खुशी दोगुनी होनी तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *