Dainik Athah

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी को अर्पित की श्रद्धांजलि

परिजनों को दी सांत्वना, विधायक अजीत पाल त्यागी से बात कर ली जानकारी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। पू
र्व केंद्रीय मंत्री एवं बागपत के पूर्व सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

डा. सत्यपाल सिंह रविवार को गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के निवास पर पहुंचे और पूर्व मंत्री की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र गिरीश पाल त्यागी एवं विधायक अजीत पाल त्यागी को सांत्वना दी। उन्होंने अजीत पाल त्यागी से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. राजपाल त्यागी के बारे में विस्तार से बात की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि विनोद गौस्वामी एवं लोकेंद्र त्यागी समेत अन्य लोग उपस्थ्ति थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *