Dainik Athah

BJP प्रशिक्षण शिविर में जनरल वीके सिंह ने गिनाई सरकारों की उपलब्धियां

अथाह संवाददाता
लोनी।
गाजियाबाद भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में लोनी BJP विधानसभा के चौथे दौर में बलराम नगर, परशुराम नगर लोनी देहात मंडलों के प्रशिक्षण शिविरों का समापन गाजियाबाद सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जनरल वीके सिंह ने व्यक्तित्व विकास और भाजपा (BJP) सरकार की उपलब्धियों के विषय में कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लोनी विधायक, चेयरमैन, सभी मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रशिक्षण शिविर के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

समापन दिवस पर वक्ताओं में योगेंद्र मावी, राम कुमार त्यागी, बसंत त्यागी, अनूप बैसला, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, डा. परमेंद्र जांगड़ा आदि ने विभिन्न विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। शिविर में मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *