Dainik Athah

बिहार में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन पर लाठीचार्ज, 1 की मोत 10 घायल

तत्काल संबंधित पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों को किया जाये बर्खास्त: आलोक कुमार

बिहार चुनाव को प्रभावित करने का हो सकता है षड़यंत्र

अथाह ब्यूरो
नई दिल्ली।
बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते हुए शांत और निशस्त्र भक्तों को घेर कर पुलिस ने निर्मम लाठीचार्ज किया है। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना की है।

विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा यह घटना स्थानीय प्रशासन के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का षड़यंत्र भी हो सकती है। इसके साथ ही विहिप ने मांग की है कि तत्काल संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित किया जाए व जांच हो।

इसके साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारीयों के खिलाफ 302 व अन्य धाराओं में मुकदमे चला कर फास्ट ट्रैक कोर्ट से दंड दिलाया जाए, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाया जाये एवं इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *