Dainik Athah

भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
चैन पाल सिंह रविवार को लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे गाजियाबाद जिले के संबंध में जानकारी करने के साथ ही कहा कि वे निर्भिक होकर संगठन का काम करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी वे जन जन तक पहुंचायें।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने उनसे लोनी में कलश यात्रा के दौरान हुई घटना की जानकारी भी प्राप्त की। इस संबंध में क्या बात हुई इस मामले में जिलाध्यक्ष चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संगठन की मजबूती के साथ ही सरकार के कामकाज को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मुलाकात का समय देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *