Dainik Athah

World Animal Day पर Live For Animals Org. ने किया जागरूकता अभियान शुरु

 
 अथाह संवाददाता  साहिबाबाद। विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के अवसर पर लिव फॉर एनिमल्स संस्था के द्वारा पशु क्रूरता के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी, संस्था के सदस्यों द्वारा इंदिरापुरम की विभिन्न सोसाइटी एवं नीति खंड चौकी  मे पोस्टर लगाए गए।

Live For Animals Org. ने किया जागरूकता अभियान शुरु

संस्था की अध्यक्ष रचना जोशी ने बताया आजकल लोग बहुत ज़्यादा संवेदनहीन हो गए हैं। बेजुबान जानवरों को पीट कर तथा जहर दे कर मारने की घटनाएं बढ़ती जा रहीं है, संस्था के द्वारा पुरे गाज़ियाबाद मे पोस्टर एवं बैनर्स लगाए जायेंगे जिनमे अनुरोध किया गया है की पशुओ के साथ प्यार का बर्ताव करें साथ उनके के साथ क्रूरता किये जाने पर सज़ा का भी प्रावधान बताया गया है।   

इसके लिए संस्था ने विशेष रूप से गाज़ियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  बिजेन्दर कुमार त्यागी का धन्यवाद किया जिनकी सहयोग से यह कार्य संभव हो सका। इस मौके पे संस्था के सचिव निपुन नंदा ,मनुदीप ,निशांत बिंद्रा आदि मौजूद रहे।

World Animal Day———————————————————- World Animal Day————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *