Dainik Athah

भाजपा ने गाजियाबाद से संजीव शर्मा को बनाया प्रत्याशी, सात सीटों से प्रत्याशी घोषित

  • भाजपा ने गाजियाबाद शहर सीट पर खेला ब्राह्मण कार्ड
  • प्रत्याशी घोषित होते ही संजीव शर्मा ने श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना,
  • संजीव शर्मा ने मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि का लिया आशीर्वाद
  • भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, जमकर हुई आतिशबाजी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले गाजियाबाद समेत प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव की सात सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये। गाजियाबाद से पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे के रूप में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा पर दांव लगाया है। संजीव शर्मा ने टिकट घोषित होने के बाद दूधेश्वर नाथ मंदिर जाकर भगवान शंकर का आशीर्वाद लिया। संजीव शर्मा का टिकट घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

भाजपा के राष्टÑीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर गुरूवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने गाजियाबाद सदर सीट से संजीव शर्मा, कुंदरकी से रामवीर सिह ठाकुर, खैर ‘अजा’ से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज सिंह निषाद एवं मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने टिकट की घोषणा के बाद सबसे पहले भगवान दूधेश्वर के दरबार में हाजरी लगाई। उन्होंने भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की व मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से आशीर्वाद लिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि संजीव शर्मा भगवान दूधेश्वर के भक्त हैं और उनकी नियमित रूप से सेवा करते हैं। इसी कारण जैसे ही उन्हें प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई, वे सबसे पहले दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की व सभी गुरू मूर्तियों की समाधियों पर मत्था टेका।

संजीव शर्मा ने मंदिर के पीठाधीश्वर, पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि से आशीर्वाद लिया। संजीव शर्मा ने कहा कि यह भगवान दूधेश्वर की कृपा व महाराजश्री के आशीर्वाद का ही फल है कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया जिससे वे शहर के के लोगों की सेवा कर सकें। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि संजीव शर्मा पर भगवान दूधेश्वर की असीम कृपा है और जिस पर स्वयं भगवान दूधेश्वर कृपा करें, उसको विजयी होने से कोई नहीं रोक सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *