Dainik Athah

ऐतिहासिक जीत के लिए हरियाणा के मतदाताओं, कार्यकतार्ओं का अभिनंदन: भूपेंद्र सिंह चौधरी

हरियाणा में जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भाजपा की विजय की खुशी में पार्टी कार्यकतार्ओं ने जीत का जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में कार्यकतार्ओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर अतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय पर हुए विजयोत्सव में पार्टी के पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, सुभाष यदुवंश, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह व अतुल अवस्थी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खरकवाल, डॉ. अंकुश त्रिपाठी सहित अन्य प्रमुख नेता व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा की उत्कृष्ट विकास नीतियों एवं गरीब कल्याण योजनाओं का नतीजा है। उन्होंने कहा यह जीत हरियाणा की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रखर नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए हरियाणा के समस्त मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊजार्वान कार्यकतार्ओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
उन्होंने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का जनादेश देकर विपक्ष द्वारा संविधान और आरक्षण को लेकर लगातार फैलाए जा रहे झूठ और षडयंत्र का भी जवाब दिया है। यह जीत केवल संगठन के रूप में भाजपा की ही नहीं है, कार्यकतार्ओं की ही नहीं है बल्कि जनविश्वास की भी जीत है। जनादेश ने जाति-धर्म में बँटवारे के लिए इंडी गठबंधन के षड्यंत्रों का पदार्फाश भी करने का काम किया है। किसानों, जवानों, पहलवानों के नाम पर भी कांग्रेस समेत संपूर्ण इंडी गठबंधन ने झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का काम किया। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के छुटभैया नेताओं के साथ ही पूरे इकोसिस्टम ने भी फरेब का सहारा लेकर झूठा नैरेटिव सेट करने का काम किया जिसे जनता ने विफल कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *