Dainik Athah

भाजपा के सदस्यता अभियान: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंकज सिंह फिर नंबर वन, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष भी टॉप 5 में शामिल

गाजियाबाद जिले से सतपाल प्रधान का पश्चिम के जिलाध्यक्षों में अकेला नाम

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के टॉप 25 सदस्यता करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची एक बार फिर जारी की है। इस सूची में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह एक बार फिर पहले नंबर पर है। इस सूची में गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का नाम भी शामिल हो गया है।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया द्वारा टॉप 25 की जारी सूची में नोएडा विधायक पंकज सिंह 30162 सदस्यों के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद नंबर दो पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, तीसरे नंबर पर देवबंद विधायक एवं राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, चौथे नंबर पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पांचवे नंबर पर राज्य निर्माण एवं श्रम विकास के चेयरमैन यशवीर सिंह है। इसके बाद क्रमश: नोएडा सांसद डा. महेश शर्मा, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, गंगोह विधायक किरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अमित चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरोहा ललित सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर अंतुल तेवतिया के नाम है।
इसके साथ ही 14 नंबर पर मेरठ सांसद अरुण गोविल, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, एमएलसी जसवंत सिंह सैनी, विधायक रामपुर मनिहारन देवेंद्र निम, विधायक बड़ौत केपी मलिक, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज, बुलंदशहर ब्लाक प्रमुख रीनू चौधरी, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, विधायक रामपुर आकाश सक्सैना, विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह, विधायक एवं राज्यमंत्री सामेंद्र तोमर तथा 25 वें नंबर पर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का नाम है।
इस सूची में सांसदों, विधायकों, ब्लाक प्रमुखों एवं जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अकेले जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का नाम है। जबकि पिछली सूची में मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी का नाम था, जो इस बार नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *