Dainik Athah

भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता का दुरूपयोग कर रही है: अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। भाजपा ने साजिश और षड़यंत्र की सीमाएं पार कर दी है। जनता भाजपा की सत्ता लोलुपता समझ गयी है। भाजपा ने आम जनता, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, गरीबों के साथ विश्वासघात किया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। जनता भाजपा की कोई साजिश नहीं चलने देगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डा. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आये हुए कार्यकतार्ओं एवं नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का आचरण जनविरोधी है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र की मयार्दा को तार-तार कर रही है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। भाजपा सरकार में जन समस्याएं बढ़ती जा रही है। जनसमस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। सरकार में झूठ और लूट का बोलबाला है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। गरीब न्याय के लिए भटक रहा है।

यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने में जुट जाएं। संगठन बूथ स्तर पर मजबूत होना चाहिए। बूथ लेबल पर एजेंट बनाएं। किसान, नौजवान समेत सभी वर्गों की समस्याएं उठाएं। गरीबों और पीड़ितों को न्याय दिलाने में मदद करें। प्रदेश ही नहीं, देश की जनता भी समाजवादियों की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रही है। लोग समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए विकासकार्यों, जनहित के फैसलों को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब तो जनता को 2027 का इंतजार है जब भाजपा को सबक सिखाने का अवसर मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *