Dainik Athah

वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अवसर डीएम ने रैली को दिखाई हरी झंडी

  • छात्र—छात्राओं को दी वन्य जीवों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
  • कहा—वन्य जीवों की सुरक्षा करना हमारा कर्त्तव्य

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अवसर पर डीएम इन्द्र विक्रम सिंह नके कलेक्ट्रेट परिसर से वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अवसर पर आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। जिला अधिकारी द्वारा स्कूल के बच्चो से वन्य जीव से सम्बन्धित प्रश्न भी किये गये और बच्चो को वन्य जीवों से सम्बन्धित जानकारी भी दी और कहा—वन्य जीवों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इन्ग्राह्म स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी कार्यालय से राजनगर सै0-11 होते हुए इन्ग्राहम स्कूल पर रैली का समापन किया गया।, जिसमें इन्ग्राहम स्कूल के राजीव मेसी प्रिंसिपल, नोवल मेसी, वाइस प्रिंसिपल व अध्यापक व अध्यापिका और छात्र छात्रों द्वारा भाग लिया गया। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी, विकास सिन्टोरिया, मुकेश कुमार वन दरोगा, श्याम बिहारी वन दरोगा, रामवीर सिह वन दरोगा, हरप्रसाद वन दरोगा, सुनील कुमार व बबली भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *