Dainik Athah

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी कल सितम्बर बुधवार को अंत्योदय के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाभियान भी चलाएगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रिगण, सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख नेता बूथ स्तर पर पार्टी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी राजधानी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा कर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक राजधानी लखनऊ और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लखनऊ जिला और पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा (सांसद राज्यसभा) लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में सम्मिलित होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा गाजियाबाद महानगर, अजित पाल त्यागी गाजियाबाद महानगर, कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम मेरठ, मोहित बेनीवाल शामली, बृज बहादुर भारद्वाज फिरोजाबाद, प्रदेश मंत्री बसन्त त्यागी गाजियाबाद में सम्मिलित होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *