Dainik Athah

तेजपाल त्यागी- कुशलपाल त्यागी डिग्री कॉलेज में पिंक बाक्स की स्थापना

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
रावली रोड स्थित तेजपाल त्यागी कुशलपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज मे सहिसका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कॉलेज मे पढ़ने वाली छात्राओं के लिए पिंक बॉक्स की स्थापना की गयी है। छात्राओं को पिंक बॉक्स के लिये जागरूक किया गया है।
कॉलेज के मुख्य प्रशानिक अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि कॉलेज मे पढ़ने वाली छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए कॉलेज मे पिंक बॉक्स की स्थापना की गयी है। जिसमे कोई भी छात्रा निर्भीक होकर अपनी समस्या पिंक बॉक्स मे डाल सकती है। पिंक बॉक्स मे आने वाली समस्याओ के समाधान के लिए तीन शिक्षको का पैनल नियुक्त किया गया है जो कि समस्याओ को देखते हुए उसका समाधान कराएंगे व आवश्यकता पढ़ने पर छात्राओं की काउंसलिंग की जाएगी।
कॉलेज की प्राचार्या डा. शिखा रस्तोगी ने बताया की सहिस्का कार्यक्रम मे छात्राओं के लिए कई तरह के सेशन का आयोजित किये गए। जिसमे छात्राओं को तकनीक से जागरूक करते हुए कुछ महत्वपूर्ण एप के बारे मे विस्तार से बताया। छात्राओं को किसी भी परिस्थिति मे निर्भीक व निडरता से अपनी बात रखने के गुर भी सिखाये। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक डा. पूजा मित्तल, डा. सीमा, डा. मनोज, डा. पवन महेश्वरी, डा. करुणा, डा. अमरदीप सहित कॉलेज के सभी शिक्षक व छात्राएँ उपस्थित रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *