Dainik Athah

भाजपा ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त बनाया है: असीम अरूण

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न

गाजियाबाद। सेवा पखवाड़ा,सदस्यता अभियान कार्यक्रम के साथ साथ शहर विधानसभा में उपचुनाव होने से पहले बीजेपी अपनी सभी तैयारियां को पुख्ता करने में जुटी हुई है। इसके लिए भाजपा महानगर संगठन के विभिन्न मोर्चे के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जोड़ने के लिए लगातार विभिन्न आयोजन कर रही है और आगे की भी योजना तैयार है। इसी कड़ी में 21 सितंबर को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर में स्थित एक बैंकेट हॉल में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चे का भव्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में पूरे महानगर क्षेत्र के अनुसूचित जाति मोर्चा के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया, साथ ही सभी ने सदस्यता अभियान के जरिए क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की एवम मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मंत्री असीम अरुण ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया। इनके साथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि असीम अरुण ने संबोधन में कहा आपके एक वोट और आपकी सदस्यता के लिए एक मिस कॉल की ताकत से ही पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा। अब संगठित होकर सदस्यता मिशन 2024 में भाजपा नए सदस्य बनाने की मुहिम में आपको अपनी और डोर टू डोर जाकर सदस्यता करानी है। इतना ही नहीं इसके साथ साथ उत्तर प्रदेश की सभी उपचुनाव की शीटों की ऐतिहासिक जीत के संकल्प के साथ शहर विधानसभा की जीत के क्रम को जारी रखना है। 2014 से मोदी सरकार और 2017 से योगी सरकार ने विकसित भारत के संकल्प के साथ गाजियाबाद को भी विकासशील शहरों में पंक्ति में पहुंचाने का काम किया है। विकसित होने के साथ ही मोदी योगी सरकार सबके साथ, सबके विश्वास और सबके प्रयास से हर क्षेत्र में सबका विकास कर रही है।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ दृष्टिकोण ने प्रत्येक भारतीय, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सशक्त बनाया है, देश में आज सबसे ज्यादा एससी, एसटी समुदाय भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। आज इन वर्गों से सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा से ही हैं। योगी सरकार में मुझे मंत्री आपके बीच से ही बुलाकर बनाया गया है।भाजपा सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही है और विशेष रूप से अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है ,साथ ही वे बोले कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर संघर्ष किया लेकिन उन्होंने हताश व निराश होने के बजाय उम्मीदों की प्रेरणा दी और अपनी आंतरिक बुराइयों को ख़त्म कर सबको साथ लेकर सशक्त और समृद्ध भारत का सपना दिया जिसे पूरा करने के लिए भाजपा सरकार प्रयास कर रही है मोदी जी ने एससी एसटी वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए मुद्रा और स्टैण्ड अप योजना द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध की , मुद्रा योजना में 12 करोड़ से ज्यादा लोन स्वीकृत हुए और स्टैण्ड अप इंडिया में 2.5 लाख से अधिक एससी एसटी और महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण का प्रयास किया है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार द्वारा अनुसुचित जाति वर्ग के हित में किये गये विकास कार्यों की चर्चा की।


सांसद अतुल गर्ग बोले कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस का जो व्यवहार रहा है, वह बताता है कि कांग्रेस के दिल में उनके प्रति कभी कोई सम्मान नहीं रहा जबकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा बाबा साहेब के सम्मान के लिए खड़ी रही है।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। एससी एसटी समाज के लोगों को सरकार की लाभार्थी योजनाओं से जोड़ना है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना है। इस अवसर पर सभी मंचासीन अतिथियों ने मोर्चा सममेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं से मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं अनुसूचित जाति मोर्चे के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया और शानदार आयोजनके लिए अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अनिल कल्याणी को टीम सहित बधाई दी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल महापौर सुनीता दयाल पूर्व महापौर आशा शर्मा पूर्व डिप्टी में राजेश्वर प्रसाद, महामंत्री सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, चेयरमैन मोदी नगर विनोद वैशाली जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रदीप गहलोत , अशोक संत सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति अनुसूचित मोर्चा , क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप चौहान, ब्रजेश्वर निम्मी, मनबीर पारचा , शांत प्रकाश जाटव , मोर्चा महानगर अध्यक्ष अनिल कल्याणी, मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन गहलोत, विनोद वैशाली , पार्षद राजेंद्र तितोतिया, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, राजाचारण जोगिंदर जाटव राजेश जाटव नीरज वाल्मीकि सिकंदर सूद सोनू धीगान सुनील गौतम तुषार टांक कर्मवीर धीगान वीरेंद्र वाल्मीकि रवि मेवाती अरुण मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *