Dainik Athah

ई रिक्शा से प्रतिबंध हटाने को लेकर सीपी से मिले महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, अंबेडकर रोड का आदेश वापस

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
ई रिक्शा संचालन से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा से भेंट की उसके एक घंटे बाद आदेश वापस हो गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा बुधवार को अपराह्न पहले अजय कुमार मिश्रा से मिले, वहां से डीसीपी सिटी से मिलने को कहा गया। संजीव शर्मा डीसीपी सिटी राजेश कुमार से मिले और पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ तक ई रिक्शा से प्रतिबंध से संबंधित आदेश वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस आदेश से जन समान्य को परेशानी होगी। इसके बाद उन्होंने आदेश वापस ले लिया। इसके साथ ही डीसीपी सिटी ने वीडियो और आदेश जारी कर 12 सितंबर से अंबेडकर रोड पर ई रिक्शा पर प्रतिबंध संबंधी आदेश वापस ले लिया। इस मौके पर भाजपा के कई पार्षद, महानगर पदाधिकारी, व्यापारी एवं ई रिक्शा चालक और डीलर भी उपस्थित थे। इस प्रकार आदेश लागू होने से पहले ही वापस हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *