Dainik Athah

4- 5 को जिला मुख्यालयों पर सदस्यता अभियान की प्रेस वार्ता के जरिये लांचिंग करेंगे मंत्री और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत 4 व 5 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रेसवार्ता तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जिलास्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगी। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर सदस्यता अभियान की जिलों में लॉचिंग करेंगे।

प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि चार सितम्बर को प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना गोरखपुर महानगर, अरविन्द कुमार शर्मा आगरा महानगर, बेबी रानी मौर्य कानपुर देहात, जेपीएस राठौर हरदोई, लक्ष्मी नारायण चौधरी इटावा, जयवीर सिंह वाराणसी महानगर, दयाशंकर सिंह उन्नाव, नरेन्द्र कश्यप रामपुर, कपिल देव अग्रवाल बिजनौर, सोमेन्द्र तोमर मुजफ्फरनगर, असीम अरूण गाजियाबाद जिला, रजनी तिवारी कन्नौज, दिनेश खटीक शामली, संजय गंगवार अमरोहा, अजीत पाल फिरोजाबाद महानगर, बलदेव सिंह ओलख पीलीभीत, गुलाब देवी बदायूं, अनिल राजभर मीरजापुर, योगेन्द्र उपाध्याय फरूर्खाबाद, धर्मवीर प्रजापति जालौन, रामकेश निषाद ललितपुर, प्रतिभा शुक्ला रायबरेली, नितिन अग्रवाल बलरामपुर, गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर, राकेश राठौर श्रावस्ती, दयाशंकर मिश्र दयालु बलिया, दानिश आजाद अंसारी भदोही में प्रेसवार्ता करेंगे तथा जिले में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगें।

प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम नोएडा महानगर, संतोष सिंह मैनपुरी, सलिल विश्नोई गोरखपुर महानगर, बृज बहादुर फिरोजाबाद, पद्मसेन चौधरी अम्बेडकरनगर, मानवेन्द्र सिंह गाजियाबाद जिला, धर्मेन्द्र सिंह आगरा महानगर, देवेश कोरी हमीरपुर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता औरैया, संजय राय अयोध्या जिला, सुभाष यदुवंश मुरादाबाद महानगर, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह बहराइच, पूनम बजाज कासगंज, अभिजात मिश्रा गोण्डा, डीपी भारती हाथरस, शंकर गिरि अमेठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल महोबा व हमीरपुर, सतेन्द्र सिसौदिया हापुड़, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह बस्ती, एमएलसी रजनीकान्त महेश्वरी शाहजहांपुर जिला, धर्मेन्द्र सिंह मछलीशहर में प्रेसवार्ता करेंगे तथा जिले में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *