Dainik Athah

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने तहसील पर किया प्रदर्शन

अथाह संवाददाता, गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने किसान नौजवान, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की उपेक्षा की है, वहीं प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ा है घोटालों पर नियंत्रण नहीं है।

सोमवार को गाजियाबाद तहसील पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते करो ना संकट बड़ा जिसमें किसान नौजवान वह गरीब कमजोर वर्ग उपेक्षा का शिकार हुआ है। जहां रोजगार खत्म हुआ है, वहां लोगों की नौकरियां भी गई है। ऐसे में सरकार का भ्रष्टाचार और घोटाले सामने आए जिसकी समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है।

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के गन्ना का भुगतान सरकार नहीं कर पाएंगे। खाद, बीज, कीटनाशक का संकट चल रहा है, किसानों की फसल का पूरा मूल्य नहीं मिल रहा है। वहीं डीजल और बिजली की मूल्य वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़ रखी है साथ ही किसानों के लिए बनाई गई नीति के सहारे केंद्र सरकार किसानों को पूंजी वादियों के अधीन करने की योजना बना रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। पुलिस पर सरकार का अंकुश नहीं है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, प्रदेश के अंदर सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी बढ़ रही है ।

प्रदर्शन में सपा के जिला व महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *