Dainik Athah

नोएडा में निकाली तिरंगा यात्रा: तिरंगा हमारी शान है, हमारी संस्कृति त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती है: पंकज सिंह

अथाह संवाददाता

नोएडा। भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकली गई । इस यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विद्यायक पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल, राज्य सभा सांसद कांता कर्दम रही। इस दौरान भरी बारिश भी हुई उसके बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था। ये तिरंगा यात्रा नोएडा स्टेडियम गेट no 4 से निकली और वहां से होते चौड़ा मोड पहुंची। वहां  मौजूद लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस तिरंगा यात्रा में बैंड के साथ लोगों ने तिरंगा हाथ में लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इस मौके पर नोएडा विद्यायक पंकज सिंह ने देश के वीर जवान शहीदों को याद करते हुए कहा कि, ‘तिरंगा हमारी शान है, आज इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

तिरंगा देश की आजादी कुर्बानी और बलिदान की याद दिलाता है, आज हम उन शहीदों को और स्वतंत्रता सेनानियों को भी  याद करते हैं जिनकी बदौलत देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आजादी के साथ-साथ हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को भी याद रखना होगा, तिरंगा हमारी शान है, हमारी संस्कृति त्याग और बलिदान की प्रेरणा देती है।मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस मुहिम पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. जगह-जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरो दिया है और देश भक्ति की भावना हर बच्चे बच्चे में आज देखने को मिल रही है।

आज की ये यात्रा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा निकली गई थी। इस यात्रा में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, तन्मय शंकर, महेश अवाना, चमन अवाना, राम निवास यादव, शारदा चतुर्वेदी, उमेश पहलवान, ओमवीर अवाना, गोपाल गौर, पंकज झा, तुषार गोयल, प्रसेनजीत मैत्रा, प्रदीप चौहान, अशोक मिश्रा, अमित त्यागी, सुचित्रा कक्कड़, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक आदि कार्यकर्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *