Dainik Athah

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर करीब 5 घंटे चली भाजपा- संघ की बैठक

  • भाजपा के कार्यकारी राष्टÑीय अध्यक्ष के लिए मंथन तेज
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, संघ से दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार हुए शामिल

अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक हुई। राजनाथ के घर पर करीब पांच घंटे चली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय और कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। इसके साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई।
भाजपा सूत्रों के अनुसार रविवार को देर शाम राजनाथ सिंह के अकबर रोड स्थित निवास पर हुई इस बैठक में राजनाथ सिंह के साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा संघ से दत्तात्रेय होसबले और अरुण कुमार बैठक में शामिल हुए। सूत्र बताते हैं कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जेपी नड्डा अभी भाजपा के अध्यक्ष बने रह सकते हैं। हालांकि, नड्डा कुछ महीनों के लिए ही अध्यक्ष रह सकते हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद की रेस में हैं।

बता दें कि जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद मोदी कैबिनेट में वह स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय संभाल रहे हैं। ऐसे में पार्टी एक बार फिर कुछ महीनों के लिए जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए रख सकती है।
इसके साथ ही बैठक में अगले दो महीनों में होने वाले चार राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव है। इसको लेकर भी बैठक में चर्चा हुई तथा 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति न दोहराने पर सहमति बनीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *