Dainik Athah

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी के हर घर तिंरगा अभियान में हमें जुट जाना है: ब्रजेश पाठक

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण
  • देश महापुरुषों के बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ सकता है: सुनील शर्मा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पार्टी के हर घर तिंरगा अभियान में हमें जुट जाना है। इसके साथ साथ अपने जिले, नगर, तालुक्का में सभी महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाना है।
उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि उन्हें बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सफाई सेवा कार्य में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हमारे देश का बच्चा बच्चा राष्ट्र के ध्वज के सम्मान के लिए अपने परिवार, समाज और देश के गौरव के लिए धरती मां की गोद में अवतरित हुआ है। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करना है। सफाई के बाद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है, ध्वज फहराना है। बृजेश पाठक ने गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में वसुन्धरा बुद्ध विहार पार्क में चलाए गए स्वछता अभियान की तारीफ कर कार्यकतार्ओं को बधाई दी।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के संयोजन में स्वच्छता अभियान के साथ पौधा रोपण और तिंरगा वितरण किया गया। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वसुन्धरा के सैक्टर 15 बुद्ध विहार पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई की एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वचछता अभियान चलाया, एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया, हर घर तिरंगा अभियान को गति देते हुए तिरंगा वितरण किया। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।


इस मौके पर साहिबाबाद विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि अब हमें राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत होकर एकजुट होकर हर घर तिरंगा अभियान में जुटते हुए जाति के नाम पर, संविधान के नाम पर झूठे प्रलोभन के नाम पर अपनी राजनीति करने वाले तत्वों को आईना दिखाना है। ये देश महापुरुषों के बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ सकता है जिसके लिए मोदी योगी सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सामने कांग्रेस के युवराज द्वारा फैलाए गए झूठ और प्रलोभन के लिए पोल खोल अभियान की भी सिफारिश कर डाली।
इस मौक पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हमें युवा पीढ़ी के मन में देश भक्ति का भाव जागृत करना है। सभी का प्रयास हो कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान का हिस्सा बनें।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वागत किया। ब्रजेश पाठक और संजीव शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत वसुन्धरा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष ओर पार्षदों को तिंरगा वितरण भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अजीत पाल त्यागी, चौधरी राजा वर्मा, कृष्ण वीर सिरोही, आशा शर्मा, सुरेश कश्यप, डा. केशव त्यागी, अरविन्द भारतीय, राजेंद्र त्यागी, पवन गोयल, राजेश्वर प्रसाद, अनिल स्वामी, पप्पू पहलवान, अनिल शर्मा, रनिता सिंह, उदिता त्यागी, विमला रावत, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, संजीव झा, हरमीत बक्शी, प्रतीक माथुर, अमित कल्याणी, पंकज भारद्वाज, सुधीर त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *