Dainik Athah

ओलंपिक में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई

  • ओलंपिक में 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने आॅस्ट्रेलिया पर प्राप्त की विजय
  • मुख्यमंत्री ने टीम और देशवासियों को दी बधाई, टीम का विजयरथ निरंतर जारी रहने की भी की कामना
  • सीएम योगी ने इस ऐतिहासिक विजय को हर भारतीय की विजय करार दिया

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में अपने आखिरी ग्रुप मैच में आॅस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। यह आॅस्ट्रेलिया पर भारत की ओलंपिक में 52 साल में पहली विजय है। इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम के विजयरथ के निरंतर जारी रहने की भी कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। 52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार आॅस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देश वासियों को हार्दिक बधाई। ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे। जय हिंद।’ उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल में पहली बार आॅस्ट्रेलिया को ओलंपिक गेम्स में हराया है। भारतीय टीम पहले ही पेरिस ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है और इस बड़ी जीत के साथ उसके ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *