Dainik Athah

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन मुख्य सचिव को दिया

मुख्य सचिव ने किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए किया आश्वस्त

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और यूनियन के द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्य सचिव को दिया गया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। शासन द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसान हितैषी कई निर्णय लिये गये हैं और भविष्य में भी आवश्यकतानुसार उनके हित में कल्याणकारी निर्णय लिये जायेंगे। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों को किसानों की विभिन्न समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का परीक्षण कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में शासन की ओर अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुवेर्दी, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार वीना कुमारी मीना, चेयरमैन यूपीपीसीएल डा. आशीष कुमार गोयल, सचिव कृषि अनुराग यादव, राहत आयुक्त नवीन कुमार जीएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चौ. हरिनाम सिंह वर्मा, राजेश सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष, बाबा राजेन्द्र मलिक राष्ट्रीय संरक्षक, धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता, मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, दिगम्बर सिंह युवा प्रदेशाध्यक्ष, महेंद्र मुखिया, अन्नु कुमार, रामस्वरूप वर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *