Dainik Athah

जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प डीएम सर्किल रेट पर नहीं होने देंगे हाऊस टैक्स में बढ़ोतरी

भाजपा महानगर कार्यालय पर हुई महानगर अध्यक्ष के साथ बैठक में

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी महानगर के साथ ही सांसद, विधायकों एवं महापौर ने एक सुर में कहा है कि डीएम सर्किल रेट के आधार पर किसी भी हालत में हाऊस टैक्स की बढ़ोत्तरी नहीं होने दी जायेगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया जायेगा।
गुरुवार को भाजपा के नेहरू नगर स्थित मुख्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से महापौर सुनीता दयाल, कैबिनेट सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी आदि उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों के साथ आहुत की गई। जिसमे डीएम सर्किल रेट पर नगर निगम द्वारा की जा रही हाऊस टैक्स बढ़ोतरी के विषय पर ठोस निर्णय हेतु गहन मंत्रणा हुई।
बैठक के दौरान शहर में चल रहे बडे़ विवाद टैक्स बढ़ोतरी के विषय पर सभी जन प्रतिनिधियों व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक सुर में सुर मिलाते हुए पुर जोर विरोध दर्ज कराया तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने इस बात का संकल्प लिया कि डीएम सर्किल रेट से टैक्स नहीं बढ़ने दिया जायेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो जनप्रतिनिधि सदन की बैठक मे टैक्स वृद्धि का विरोध करने के लिए सदन मे भी अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। महापौर सुनीता दयाल व सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने ठोस लहजे में बात रखते हुए कहा कि टैक्स बढ़ोतरी न हो इसके लिए वे पूर्ण संघर्षरत रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *