Dainik Athah

Amitabh Bachchan: Amazon Alexa से जुड़ने वाले पहले भारतीय सेलेब्रिटी बने

Amitabh Bachchan बने Alexa की आवाज : हिंदी में ही होगा कम्युनिकेशन

अथाह ब्यूरो। Amitabh Bachchan जल्द ही Alexa पर होंगे। Amazon ने बिग बी के साथ एक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसके तहत 2021 से यह पेड सर्विस शुरू होगी, लेकिन अगर यूजर्स इसका प्रीव्यू देखना चाहते हैं तो Alexa Built-in Devices में कर सकते हैं। उन्हें इतना कहना होगा- एलेक्सा, अमिताभ बच्चन को हैलो कहो। अमिताभ एलेक्सा की आवाज बनने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी हैं।

Amitabh के मुताबिक, टेक्नोलॉजी ने उनको हमेशा नए रूप में ढलने का मौका दिया है। फिल्में, टीवी शो, पॉड कास्ट और अब मैं अमेजन के साथ एलेक्सा की आवाज बनने के लिए उत्साहित हूं। वॉइस टेक्नोलॉजी के जरिए हम अपने ऑडियंस और फैन्स के साथ और ज्यादा अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ने के लिए कुछ नया कर रहे हैं।

हिंदी में होगा कम्युनिकेशन – अमिताभ से पहले सैमुअल एल जैक्सन एलेक्सा की आवाज बनने वाले पहले सेलेब थे। उन्हें पहली बार सितंबर 2019 में एलेक्सा सेलेब्रिटी के तौर पर परिचय करवाया गया था। जैक्सन एलेक्सा केवल अंग्रेजी यूएस में ही उपलब्ध है। अमेजन के अनाउंसमेंट के बाद यह भारत में भी अवेलेबल होगा। इसके इनिशियल डेमो से पता चलता है कि यह हिंदी में ही होगा। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बच्चन की आवाज अंग्रेजी में भी होगी या नहीं।

एलेक्सा अमेजन इको डिवाइस, फायर टीवी स्टिक और कई थर्ड पार्टी फोन, ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन, वॉच और टीवी पर उपलब्ध है। यह एंड्रॉइड पर एलेक्सा ऐप या अमेजन ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *