Dainik Athah

सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर प्रधानमंत्री मोदी को गर्व: सत्येंद्र सिसौदिया

  • तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपा पउप्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया का स्वागत
  • भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान के नेतृत्व में मनाया गया विजय उत्सव

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के आवास पर सैकड़ो भाजपा कार्यकतार्ओं ने जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाय।
केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान के नेतृत्व में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के आवास प्यावली पहुंचकर पर सैकड़ो भाजपा कार्यकतार्ओं संग विजय उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया को बुके भेंट कर मिठाई खिलाई, वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने सभी कार्यकतार्ओं को जीत खुशी में मिठाई खिलाई और कहा तीसरी बार देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है जो कि विकसित भारत निर्माण के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा शपथ लेते ही प्रथम दिन प्रधानमंत्री मोदी ने किसान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में किस्त डाली और मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में गरीबों का ध्यान रखते हुए तीन करोड़ घरों का निर्माण करने का ऐलान हुआ। उन्होंने कह आप सभी कार्यकतार्ओं की मेहनत पर प्रधानमंत्री को गर्व है और उन्होंने खुले मंच से एक-एक कार्यकर्ता को धन्यवाद कहा है। आज कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, जिला महामंत्री नवांदर गौड़, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी एवं अमित चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नवीन जायसवाल, जिला मंत्री पवन सोम, साधना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पिंकी चौधरी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नीरज त्यागी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आरती मिश्रा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, रोहित अग्रवाल, सचिन त्यागी, रोहित तोमर, नीरज चौधरी, देवेंद्र चौहान, आकाश गौतम समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *