Dainik Athah

Maharashtra की घटनाओं पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था इंडिया गेट पर कल करेगा प्रदर्शन

अथाह संवाददाता, गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संगठन ने महाराष्ट्र(Maharashtra) में पूर्व सैनिक मदन शर्मा पर हुए हमले का विरोध करते हुए 14 सितंबर को इंडिया गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन करने की घोषणा की।

राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी नेम बयान जारी कर बताया कि महाराष्ट्र में सेनानी मदन शर्मा पर शिवसैनिकों ने हमला किया और पुलिस ने हमलावरों को थाने से ही जमानत दे दी।

उन्होंने कहा कि यह पूर्व सैनिक का घोर अपमान समान है जिसके विरोध में राष्ट्रीय सैनिक संस्थान के देश भर के 91 हजार सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। साथ ही इसके विरोध में 14 सितंबर को सुबह 10 बजे इंडिया गेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।

Maharashtra Maharashtra Maharashtra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *