Dainik Athah

ABVP ने शुरू किया ऑनलाइन सदस्यता अभियान

ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) द्वारा ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया। ABVP के कार्यकर्ताओ ने सत्र 2020-21 की सदस्यता अभियान का आरम्भ किया।

अथाह संवाददाता गाजियाबाद। ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ताओ ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए इस वर्ष ABVP ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगी।ABVP का सदस्यता अभियान सम्पूर्ण देश मे 11सितंबर से 20 सितंबर तक चलाया जाएगा।

उसी कड़ी में गाजियाबाद के कार्यकर्ताओ ने MMH डिग्री कालेज व शम्भूदयाल डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थियों को एबीवीपी से जुड़ने का आव्हान किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने बताया कि हम सभी स्कूलों और कॉलेजो में सम्पर्क कर शिक्षकों से अधिक से अधिक ऑनलाइन सदस्यता करवाएंगे।

वही ABVP के विभाग सहसंयोजक नितिन शर्मा ने बताया कि कोरोना जैसे बीमारी को देखते हुए अबकी बार विधार्थी परिषद ने निर्णय लिया है  कि अबकी बार एबीवीपी ऑनलाइन सदस्य बनाएगी जिसके लिए एक वेबसाइट राष्ट्रीय स्तर से बनाई गई है।

उसके माध्यम से विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी से विद्यार्थी जुड़ सकते हैं, उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ऑनलाइन एक अभियान चला रही है और विद्यार्थी परिषद के बारे में बताया जा रहा है कि जिस से अधिक से अधिक विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता बन सके।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र की घटनाओं पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था इंडिया गेट पर कल करेगा प्रदर्शन

ABVP के महानगर संगठन मंत्री अनुज ठाकुर ने बताया कि गाजियाबाद महानगर द्वारा 10 हजार सदस्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया है और विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता विद्यार्थियों में सम्पर्क करके अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाएंगे और यह अभियान 11 सितंबर से 20 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर से दिया गया है।

और बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पहले सदस्यता शुल्क 5 रु होती थी परंतु कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए विधार्थी परिषद ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष विधार्थी परिषद नि:शुल्क ऑनलाइन सदस्य बनाएगी। जिसके लिए पूरे देश के लिए एबीवीपी ने Abvp.org/join वेबसाइट बनाई है जिसके माध्यम से कोई भी शिक्षक या विद्यार्थी ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर महानगर सहमंत्री अमन कौशिक,महानगर सहमंत्री अमन कौशिक,मीडिया संयोजक हर्षपाल,रितिक शर्मा,लुभित बंशल,सुशांत मित्तल,पंकज कसाना, अतुल भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *