अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं का देने और उत्साह बढ़ाने के लिए नवयुग मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्रीसुनील शर्मा,लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के पहुंचे।


इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर की टीम तथा राष्ट्रीय लोक दल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे। नवयुग मार्केट चुनाव कार्यालय पहुंचकर शाम को भाजपा के प्रत्याशी एवं नवनियुक्त सांसद अतुल गर्ग ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी और धूप के बावजूद लगन और मेहनत से जो कार्य किया उसका में आभारी हूं उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने गाजियाबाद से लोकसभा प्रत्याशी बनाने का कार्य किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है योगी मोदी की कार्यशैली के कारण ही संभव हो पाया। इस दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्य करता जो निश्चय कर लेता है उसको पूर्ण रूप से का लेता है यही कारण है कि गाजियाबाद जनपद की पांचो विधानसभा के कार्यकर्ताओं में तन मन धन से कार्य करते हुए भाजपा को जीत लाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर गाजियाबाद के साथ-साथ हापुड़ के पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान रालोद कार्यकर्ता भी मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने नवनियुक्त संसद के सेल्फी लेने की और भी लगी रही।

